फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग गृह स्वामी की गोली के निशाने पर ढेर हुआ बदमाश

Thu, 17 Aug 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खमरिया।
विज्ञापन
मार ‌गिराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईसानगर क्षेत्र के गांव पकरिया में हुई वारदात, लाइसेंसी राइफल से बदमाशों से लिया मोर्चा
विज्ञापन

अन्य बदमाश मौके से भागने में रहे सफल 
 ईसानगर के पकरिया गांव के एक घर में चोरी कर रहे बदमाशों में एक बदमाश 65 वर्षीय गृह स्वामी की रायफल का निशाना बना और वहीं ढेर हो गया। घायल साथी को ले जाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की। लेकिन गृहस्वामी की जवाबी फायरिंग के चलते उन्हें घायल साथी को छोड़कर भागना पड़ा। सूचना पर एसपी डॉ. एस चिनप्पा ने मौका मुआयना कर बुजुर्ग गृहस्वामी के हौसले की तारीफ की है और समारोह में सम्मानित करने का आश्वासन दिया है।
ईसानगर के पकरिया गांव में सोमवार की रात को बदमाशों ने रामदास मिश्रा के घर की दीवार में सेंध लगा दी। कमरे में घुसकर कीमती सामान बटोरने लगे। छत पर सो रहे घर वालों को कमरे में आहट महसूस हुई। गृहस्वामी ने छत से झांक कर देखा, तो दीवार की ईंटें बाहर निकली हुईं थीं। इससे घर में बदमाशों के होने का अंदाजा पुख्ता हो गया। इसके बाद मोर्चा लेते हुए गृहस्वामी रामदास मिश्रा ने बदमाशों को ललकारा तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी की राइफल से निकली गोली एक बदमाश के कमर में जा लगी, जिससे बदमाश मौके पर ही गिर गया। यह देख साथी बदमाशों ने जवाबी फायर करते हुए घायल बदमाश को ले जाने का प्रयास किया, लेकिन मोर्चा संभाले रामदास ने राइफल से कई राउंड फायर किए। इससे घबराकर बदमाश घायल साथी को छोड़ भाग निकले। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे एसओ प्रमोद कुमार ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। आसपास से पुलिस फोर्स बुलाकर ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश में कांबिग की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। फील्ड यूनिट के निरीक्षण के बाद एसओ ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। शाम को घटना स्थल पर पहुंचे एसपी ने गृहस्वामी रामदास मिश्रा के साहस की प्रशंसा की। एसपी ने टीम गठित कर घटना के खुलासे का वादा भी किया है।
विज्ञापन

 
पंखा गिरा, तो भागे बदमाश
पकरिया निवासी रामदास मिश्रा के अनुसार सोमवार की रात पूरे परिवार के साथ छत पर राइफल लेकर सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे भतीजे दिनेश की पत्नी ने पति दिनेश को जगाया और घर के नीचे के कमरे में किसी बदमाश के होने की आशंका जताई। दिनेश ने चाचा रामदास को भी धीरे से जगाकर नीचे आहट लेने का प्रयास किया। छत से झांककर देखा तो घर के दाई दीवार की ईंटें निकली पड़ी थीं। कमरे में अलमारी तोड़ रहे बदमाशों की आहट भी मिली, लेकिन इसी बीच हड़बड़ी में दिनेश के पास रखा पंखा गिर गया। इससे नीचे कमरे में मौजूद बदमाशों को घर वालों के जागने की आहट मिल गई। फिर बदमाश भागने लगे, तो रामदास मिश्रा ने ललकारते हुए मोर्चा संभाल लिया।
 
मृत बदमाश की जेब से मिले जिंदा कारतूस
वारदात की सूचना पाकर एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ निष्ठा उपाध्याय, धौरहरा कोतवाल बृजेश त्रिपाठी, चौकी प्रभारी फूलचंद फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के साक्ष्य जुटाए। मृत बदमाश की अंडरवियर की जेब से 315 बोर के दो जिंदा कारतूस, घर से चोरी की पायल, घड़ी निकली। 
 
शिनाख्त होने पर पिता को सौंपा गया शव
मारे गए बदमाश की शिनाख्त कराना पुलिस वालों के लिए चुनौती बन गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो उसके गांव के लोगों ने उसकी शिनाख्त 30 वर्षीय पृथ्वी लोनिया निवासी नया पुरवा मजरा हरदी कोतवाली धौरहरा के तौर पर की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके पिता अनंतराम के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन

 
पहले भी एक बुजुर्ग ने दिखाई थी हिम्मत
खमरिया। ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी 65 वर्षीय रामदास मिश्रा ने एक बदमाश को ढेर कर क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर ली है। ग्रामीणों से लेकर पुलिस वाले भी रामदास के साहस की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं। तो इससे एक पखवाड़ा पहले भी इसी थाना क्षेत्र के बुजुर्ग दिवाकर त्रिवेदी ने बदमाशों से लोहा लिया था। बीते दो अगस्त 2017 की रात कस्बा खमरिया निवासी 60 वर्षीय दिवाकर त्रिवेदी के घर में चोरी के इरादे से बदमाश घुसे थे। बदमाशों की आहट पाकर दिवाकर त्रिवेदी जाग गए थे, जिसके बाद उन्होंने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से मोर्चा संभालते हुए घर के आंगन में घूम रहे बदमाश को गोली मारी थी, लेकिन यहां बदमाश अपने घायल साथी को लेकर भागने में कामयाब रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें