फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से एक बच्चे की मौत

Sat, 13 Aug 2016 10:13 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में शुक्रवार को तेज बुखार से पीड़ित भर्ती हुए एक बच्चे की देर रात मौत हो गई। जबकि चार बच्चे अभी और भर्ती हैं। इसमें तीन बच्चे बुखार से पीड़ित बताए जाते हैं।
विज्ञापन

उमरिया गांव निवासी बच्चू ने बुखार आने पर अपने तीन साल के बेटे दीपक को शुक्रवार को दोपहर में जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। लेकिन उपचार के दौरान देर रात इसकी मौत हो गई। जबकि इससे पहले गुरूवार को भी बुखार पीड़ित दो बच्चों की मौत हो चुकी है। आए दिन बुुखार से हो रही बच्चों की मौतों के बावजूद अभी तक सेहत महकता नही चेता है। स्वास्थ्य विभाग के लोग मौत का कारण बच्चों को देर से अस्पताल लाए जाने की बात कह रहे हैं। जबकि चिल्ड्रन वार्ड में शनिवार को चार बच्चे भर्ती है, जिसमें से तीन बच्चे बुखार से और एक बच्चा डायरिया पीड़ित बताया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें