फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाढ़स बंधाने हरदासपुर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

Thu, 29 Oct 2015 07:49 PM IST
खीरी टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दरोगा मनोज मिश्रा मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर उनके पैतृक गांव हरदासपुर में परिवारीजनों का अनशन 16वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को शहीद दरोगा के परिवारवालों से मिलने के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता हरदासपुर पहुंचे और अनशन में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने अनशन पर बैठे परिवार के लोगों का हाल-चाल जाना और ढाढ़स बंधाया। बता दें कि बरेली के थाना फरीदपुर में तैनात दरोगा मनोज मिश्रा को मुठभेड़ के दौरान पशु तस्करों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद शहीद दरोगा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा ने पुलिस विभाग पर हत्या कराने का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की मांग को लेकर गांव में परिवार सहित क्रमिक अनशन पर बैठे गए। तब से घरवालों का अनशन जारी है। रिंकू शुक्ला, अनुराग मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, हरकिशन शास्त्री, कैलाश तिवारी, पंडित अजय कृष्ण मिश्रा, अरविंद गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं मानवाधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, जयप्रकाश, नीरज, शरद चंद्र, सुनील सिंह, संजय अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
यपाल की चिठ्ठी से घरवालों की उम्मीद बढ़ी
लखीमपुर खीरी। राज्यपाल रामनाईक ने शहीद दरोगा मनोज मिश्रा की पत्नी शशि मिश्रा को पत्र भेजकर बताया है कि उनके लखीमपुर दौरे के समय भारतीय जनता युवा मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद और आपके द्वारा ज्ञापन दिया गया था। जिसके संबंध में राजभवन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता हुई और ज्ञापन उन्हें दे दिया गया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि वह जल्द इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें