फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रधान के भाई की मौत

Sat, 03 Oct 2015 11:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र खीरी में बाइक से आ रहे एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम जठरा निवासी सुंदरलाल के 45 वर्षीय पुत्र बृज किशोर मिश्रा  शनिवार को सुबह गांव के ही सर्वेश के साथ पंचायत चुनाव के संबंध में लखीमपुर आ रहे थे बाइक सर्वेश चला रहा था। थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम नकहा के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे बृज किशोर सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गए इससे कुचल कर उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा सर्वेश भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सर्वेश को जिला अस्पताल भेजा तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बृज किशोर ग्राम प्रधान उत्तम कुमार के छोटे भाई थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें