फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने से मना किया तो कर दी पिटाई, चार जख्मी

Thu, 16 Jun 2016 11:50 PM IST
मझगईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव भगवंतनगर गुलरा में कन्या पक्ष ने वर की उम्र दुगनी देख शादी करने से मना किया तो वर पक्ष ने पिटाई कर दी। बताते हैं कि पिता ने 15 वर्षीय पुत्री का विवाह गांव बांसबोझी के एक युवक से तय कराया था। जब लड़की के पिता और चाचा  लड़के को देखने गांव गए तो उसकी उम्र 30 वर्ष से अधिक लगी। इस पर वे लोग हक्के बक्के रह गए और गांव आकर लड़के की उम्र ज्यादा होने के कारण शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे आग बबूला वर पक्ष लाठी डंडे लेकर कन्या पक्ष के घर घुस गया और मारपीट करने लगा। इसमें 18 वर्षीय कुलदीप, विक्रम, माखन, राजकुमारी जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने सभी घायलों को पलिया सीएचसी पहुंचाया और आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में कई जगह दबिश दी लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें