फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में अधेड़ ने नहर में कूदकर जान दी

Sun, 13 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/धौरहरा।
विज्ञापन
नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के सोहरिया गांव का मामला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरिया निवासी एक अधेड़ ने मामूली विवाद के शारदा नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोहरिया गांव निवासी 55 वर्षीय आसिफ अली रविवार की सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। इसके बाद शारदा नहर के लौखनिया पुल पर पहुंचा और वहां से नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने यह देख उसे बचाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने नहर में उतरकर अधेड़ की तलाश शुरू की, लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूत्र बताते हैं कि मृतक का उसकी पत्नी से किसी को बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिससे नाराज होकर वह रविवार की सुबह घर से निकल गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें