फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से जिप्सी पलटी, आठ घायल

Mon, 06 Apr 2015 07:48 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहजम रोड पर गोलवापुर गांव के पास यात्रियों से भरी एक जिप्सी टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सवार कई लोग घायल हो गए। एलआरपी चौैकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रंगीलापुर निवासी कई लोग जिप्सी से रिश्तेदारी में शामिल होने बेहजम जा रहे थे। बेहजम रोड पर इंडेन गैस प्लांट से आगे जिप्सी का एक टायर अचानक फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद अनियंत्रित होकर जिप्सी पलट गई। जिप्सी में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके कुछ देर बाद मौके पर एलआरपी चौकी पुलिस पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां नौ वर्र्षीय खुश्बू, शफीकुन निशा, शकीरा, र्नईमुन निशा, मारिया, अराफत, रहनुमा आदि का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें