फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने छापा मारा भारी मात्रा में शराब बरामद

Mon, 29 Dec 2014 07:48 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी टीम ने दो लोगों के पास से 250 लीटर कच्ची शराब बरामद करने का दावा किया है। छह हजार किलोग्राम लहन को भी टीम ने नष्ट किया है। अवैध कच्ची शराब बनाने में संलिप्त 15 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के सिसैया, लोनियनपुरवा, दरेरी, राजपुर, खरवहिया, ढखेरवा, नानकार, ढखेरवा खालसा, बाबागंज, हथियाबोझ, गजियापुर, ढखेरवा चौराहा आदि स्थानों पर छापा मारकर अवैध कच्ची शराब और लहन को नष्ट किया गया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि गजियापुर जंगल के नाले के पास करीब नौ शराब की भट्ठियां चढ़ी थीं। उन भट्ठियों को नष्ट किया गया है। इस दौरान ढखेरवा और निघासन की पुलिस टीम भी मौजूद थी। प्रतिदिन हो रही छापेमारी से कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें