फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलबेहड़ में गरजी जेसीबी, हटा अतिक्रमण  

Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/सुंदरवल। 
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटिस के बाद सख्त हुआ प्रशासन, मचा रहा हड़कंप
विज्ञापन

खोखे और पक्की दुकानें भी आईं अभियान की जद में
एसडीएम सदर सैमुअल पाल की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को फूलबेहड़ में जोर शोर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। जेसीबी की मदद से सड़क किनारे रखी गुमटियों और अवैध रूप से बनी तीन पक्की दुकानों को भी ढहा दिया गया। करीब तीन घंटे तक चले अतिक्रमण हटाने के अभियान से कस्बे में अफरातफरी का माहौल रहा।
एसडीएम सदर सैमुअल पाल एन ने बताया कि फूलबेहड़ में प्राइमरी स्कूल और सड़क किनारे कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमणकारियों को लिखित और मौखिक रूप से भी कई बार स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा चुका था। बावजूद इसके अतिक्रमण जारी रहा । फलस्वरूप बृहस्पतिवार को फूलबेहड़ में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इसमें कस्बा निवासी सुखबीर सिंह की अवैध रूप से बनी तीन पक्की दुकानों, सड़क तक कब्जा जमाए पटरी दुकानदारों पर अतिक्रमण की करवाई की गई है। 
विज्ञापन

बताया कि अभियान शुरू करने से पहले इंसानियत के तौर पर दुकानदारों को सामान आदि सुरक्षित कर लेने का पर्याप्त समय भी दिया गया। एसडीएम के साथ इस मौके पर नायब तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण, ज्ञानेंद्र सीओ धौरहरा हरिराम वर्मा इंस्पेक्टर राकेश सिंह आईसी सुन्दरवल अवधेश यादव समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

 
चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी  
फूलबेहड़ में अवैध कब्जा हटाने की नोटिस तामील कराए जाने के बाद भी कब्जेदारों का डटे रहना उन्हें भारी पड़ गया। बताते हैं कि अक्टूबर में एसडीएम सदर ने अवैध कब्जेदारों को स्वत: ही जल्द से जल्द कब्जा हटाने को कहा था। इसमें प्राइमरी स्कूल के सामने कुछ पक्के निर्माण भी शामिल थे। सदर तहसील प्रशासन ने तीन दिन पहले भी कई लोगों को 22 मार्च तक अवैध कब्जा हटाने की नोटिस जारी की थी। इसमें से कुछ ने कब्जा छोड़ भी दिया था। जबकि नोटिस की अनदेखी करने वालों पर गुरुवार को जेसीबी की चाबुक चल गई।
 
सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया।
सैमुअल पाल एन एसडीएम सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें