फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड से खाक हुई मोबाइल शॉप

Sun, 15 Mar 2015 11:20 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला भीतर स्थित मुस्कान मोबाइल शॉप में शनिवार रात आग लग गई, जिससे उसमें रखा तकरीबन 2 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दुकान स्वामी मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा निवासी जावेद ने बताया कि जामा मस्जिद के पास जाहिद खां मास्टर साहब की दुकान में मुस्कान मोबाइल शॉप के नाम से उसकी दुकान है, जिसमें शनिवार रात आग लग गई, आग लगने की सूचना पड़ोसी डॉ. सुघेन्द्र वर्मा ने उन्हें रात करीब डेढ़ बजे दी, जब तक दुकान आते तब तक सब राख हो गया। उन्होंने बताया कि दुकान में रखा कम्प्यूटर, इन्वर्टर, बैटरा, रिपेयरिंग के तमाम मोबाइल 12,13 नए मोबाइल, बैटरी समेत लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो गया, पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर गोला से पहुंची दमकल की गाड़ी भी पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग मार्टिन के टुकड़े से लगी बताई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें