रेलवे ने यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए लाइन से निजात दिलाने के लिए रेलवे स्टेशन पर दो एटीवीएम लगा दी हैं।
लवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मैलानी एएम चतुर्वेदी ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों को 50 रुपये की सिक्योरिटी जमा कर एटीवीएम कार्ड जारी किया जाएगा। एटीवीएम से लिए गए टिकट से यात्री 150 किमी तक की यात्रा कर सकेगा। एटीवीएम रिचार्ज के लिए बुकिंग विंडो पर अलग काउंटर बनाया गया है। टिकट खरीदने के लिए यात्री के कार्ड में 50 रुपये प्लस बैलेंस होना चाहिए। एटीवीएम सुविधा लेने पर पांच प्रतिशत छूट मिलेगी। शुरुआत में यह सेवा सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को ही दी जाएगी। जो एटीवीएम के आपरेटिंग सिस्टम की यात्रियों को जानकारी भी देंगे।