फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर पर ढाई लाख के गबन की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Dec 2014 06:09 PM IST
पसगवां
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक स्कूल कटिघरा के प्रभारी हेडमास्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी धन के दुरुपयोग आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हेडमास्टर पर करीब ढाई लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप है। प्राथमिकी पसगवां के खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्रा ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पसगवां ब्लाक के कटिघरा उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर राकेश सिंह के खिलाफ इकबाल खां एडवोकेट ने शिकायत की थी कि उन्होंने प्रबंध समिति के अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से रुपये निकाले तथा एमडीएम न बनने के बावजूद खातों से धन निकाल कर हेराफेरी की।
इस पर बीएसए डॉ.ओपी राय ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित कर मामले की जांच कराई। जांच दल में पसगवां तथा मोहम्मदी के खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्रा और सुनील कुमार तथा एमडीएम प्रभारी रितुराज सिंह नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

जांच दल ने जो रिपोर्ट पेश की उसमें राकेश सिंह पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। हेडमास्टर राकेश सिंह ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष अंतर खां के फर्जी हस्ताक्षर से 54 हजार रुपये यूनिफार्म के नाम पर इलाहाबाद बैंक जंगबहादुरगंज शाखा से निकाल लिए, इसके अलावा एमडीएम का पैसा भी निकाला। आरोप है कि बावजूद इसके स्कूल में खाना नहीं बना।
जांच रिपोर्ट के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्रा ने 2 लाख 48 हजार 690 रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मालूम हो कि इन खातों का संचालन हेडमास्टर और प्रबंध समिति के अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षरों से होता है। इस बाबत हेडमास्टर का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनके स्टेशन से बाहर होने पर संपर्क न हो सका।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें