फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही कक्षा चार की  दलित छात्रा से छेड़छाड़ 

Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खीरी टाउन।
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- रास्ते से खींचकर पीड़िता को गन्ने के खेत में बांधा, गिरफ्तार
विज्ञापन

- पहले भी दो बार बालिकाओं से कर चुका है छेड़छाड़  
 दो छोटे भाइयों के साथ दूसरे गांव में पढ़ने जा रही चार वर्षीय दलित छात्रा को गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक ने रास्ते में दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। बालिका ने जब शोर मचाया तो उसकी पिटाई की और बांधकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। उधर दोनों भाई भागकर घर पहुंचे और घटना बताई। परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित के भाई की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
घटना शनिवार की सुबह की है। खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय बच्ची पड़ोसी गांव में स्थित एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। वह सुबह अपने दो छोटे भाइयों के साथ पढ़ने स्कूल जा रही थी। गांव के बाहर रास्ते से गांव के गुड्डू ने बच्ची को दबोच लिया और उसे पास के गन्ने के खेत में घसीटता हुआ ले गया। छात्रा ने जब शोर मचाया तो उसकी पिटाई की और खेत में बांधकर छेड़छाड़ करने लगा। बहन को खींचकर ले जाते ही बच्ची के दोनों भाई रोत-चिल्लाते घर पहुंचे और घर वालों को घटना बताई। बच्ची के पिता ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह कई ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और यूपी 100 को सूचना दी। उनके मौके पर पहुंचने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर यूपी 100 और एसओ जावेद अख्तर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन करने के बाद छात्रा के भाई की निशानदेही पर आरोपी गुडडू को उसको ही घर से दबोच लिया। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद से लोग भयभीत हैं। अभिभावक एक गांव से दूसरे गांव पढ़ने जाने वाले अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व में भी कर चुका है छेड़छाड़ 
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। करीब छह महीने पहले अपनी सगी भांजी के साथ छेड़छाड़ की थी। इससे पहले भी एक आठ वर्षीय बच्ची को दबोच लिया था, लेकिन बदनामी के  डर से घर वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें