फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी के बावजूद लाखों का सामान चोरी

Sat, 25 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध प्रोक्टर एंड गैंबल होम प्रोड्क्टस उद्योग में शातिरों ने सेंध लगाकर लाखों की सौंदर्य प्रसाधन और शेविंग क्रीम पर हाथ साफ कर दिया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध प्रोक्टर एंड गैंबल होम प्रोड्क्टस उद्योग में शातिरों ने सेंध लगाकर लाखों की सौंदर्य प्रसाधन और शेविंग क्रीम पर हाथ साफ कर दिया। कंपनी प्रारंभिक तौर पर तीन लाख से अधिक की चोरी का अनुुमान लगा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसमें उद्योग में तैनात कर्मियों की मिलीगत का भी अंदेशा है।
 
पुलिस के मुताबिक अमूल्य श्रीवास्तव एचआर मैनेजर प्रोक्टर एंड गैंबल बद्दी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना बद्दी में की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि चोर कंपनी में घुसकर ओले और जिलेट शेविंग क्रीम के डिब्बों पर हाथ साफ कर गए हैं।
विज्ञापन


फेस वन 1 इंडस्ट्री एरिया काठा तहसील बद्दी में उनका उद्योग है। 24 की रात को करीब साढ़े बारह बजे सूचना मिली थी कि कंपनी में चोरी हो गई है। चोर ने रात को फैक्टरी के अंदर घुस कर चोरी की है। एसपी बिशेर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें