कोतवाली क्षेत्र के गांव दाराबोझी निवासी 32 वर्षीय रविंद्र सिंह उसके का घर से करीब पांच सौ मीटर दूर लगे एक पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। घर वालों ने आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव दाराबोझी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रविंद्र सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उनके घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित बरगद के पेड़ से रविंद्र सिंह का शव लटके होने की जानकारी दी, इससे उनके परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर मृतक के पिता और परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर वालों का कहना है कि उनकी और बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं है। बेटे ने क्यों आत्महत्या की? इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।