थाना क्षेत्र के गांव अतरिया-प्रेमनगर में एक किसान के खेत में गुब्बारे से बंधा अजीबोगरीब यंत्र मिला। इस पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होने पर एसडीएम मौके पर पहुंच गए और यंत्र को कब्जे में ले लिया। इधर, मय दलबल के साथ वहां पहुंचे सीओ, एसओ को उन्होंने यंत्र सौंप दिया। यंत्र जांच के लिए भेजा जाएगा।
बृहस्पतिवार को सुबह अतरिया-प्रेमनगर निवासी जसपाल सिंह के गेहूं के खेत में गुब्बारे से बंधा एक अजीबो गरीब यंत्र मिला। जिससे वहां लोगोें की भारी भीड़ लग गई। किसी ने फोन पर एसडीएम को सूचना दी। जिस पर वह भी मौके पर पहुंच गए और यंत्र की जांच की। बाद में उन्होंने यंत्र को अपने कब्जे में ले लिया। इधर सूचना पर सीओ रामआसरे सिंह और एसओ केपी सिंह भी मय दलबल के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यंत्र की जांच की और लोगों से पूछताछ भी की। इसके बाद एसडीएम ने यह यंत्र पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस के मुताबिक यंत्र ट्रांसमीटर जैसा है जो एक बैलून में बंधा हुआ है कोई विशेष जानकारी मुहैया नहीं हो सकी है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इधर कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यंत्र मौसम विभाग का हो सकता है जो मौसम मापन को छोड़ा जाता है किसी तकनीकी कमी के कारण वह यहां गिर गया।