फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात में पिता-पुत्र को घायल कर घर में लगाई आग

Sat, 08 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं।
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोनों जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी
विज्ञापन

भगवंतनगर गुलरा में मामूली सी बात को लेकर एक व्यक्ति ने बांके से पिता और पुत्र पर ताबड़तोड़ कई वार कर जख्मी कर दिया। इसके बाद उसने उनके घर में आग भी लगा दी। जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में आरोपी मौके पर पहुंची पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव भगवंतनगर गुलरा निवासी बरातीलाल की पत्नी भगौता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बिजली के तार को लेकर पड़ोसी से कहासुनी हो गई। इसपर वह आगबबूला होकर बांका लेकर घर में घर में घुस आया। उसने उनके 18 वर्षीय पुत्र प्रेमकुमार और उसके पति बराती के सिर पर बांके से कई वार किए। उससे बचने के लिए पिता पुत्र भागे लेकिन गहरे जख्म होने से दोनों खड़ंजे पर गिर गए। सूचना पाकर पहुंचे ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह लाडी ने 108 एंबूलेस बुलाई और दोनों को पलिया सीएचसी भेजा। इधर, आरोपी ने उनके घर में आग लगा दी। जिसमें साइकिल, तीन हजार की नकदी और सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जब तक मझगईं पुलिस पहुंची आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि आरोपी इससे पहले भी कई बार उन लोगों से झगड़ा कर चुका है। चौकी इंचार्ज ऋषिदेव सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी झब्बू के खिलाफ जान  से मारने के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

--
गरीब है परिवार, इलाज को लाले
पीड़ित की पत्नी ने बताया कि वे लोग काफी गरीब हैं और खेती भी नहीं है। इलाज को लेकर उसके आगे समस्या आ खड़ी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें