फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पांच साल पहले भी लूटा था ट्रैक्टर

Fri, 15 Jan 2016 11:43 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अशर्फीगंज निवासी कृषक वीरेंद्र कुमार वर्मा के साथ 12 जनवरी की रात सरेराह ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटे जाने की यह पहली घटना नहीं, बल्कि इससे पांच साल पूर्व ग्राम बगचन निवासी प्रताप सिंह का ट्रैक्टर भी ममरी घमहाघाट रोड पर चालक रामरतन को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा था। तब वह घमहाघाट सेंटर से ट्रॉला में गन्ना लोड कर गोला चीनी मिल जा रहा था। ट्रैक्टर स्वामी की ओर से इस घटना की भी रिपोर्ट थाना हैदराबाद में दर्ज हुई थी, लेकिन पुलिस लूटे गए ट्रैक्टर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

इसी तरह 12 जनवरी की रात गोला-मोहम्मदी मार्ग पर ग्राम अशर्फीगंज के कृषक बाबूराम वर्मा का सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम धिरावां के पास कार पर सवार पांच बदमाशों ने चालक वीरेंद्र कुमार को बंधक बनाकर लूट लिया, जब वह गोला मिल से गन्ना बेचकर वापस घर जा रहा था। इस घटना में भी अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट थाना में दर्ज हुई है। एसओ विश्वनाथ यादव का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है, लेकिन अभी सुराग हाथ नहीं लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अब चोरों ने कार के पहिए, बैटरी पर हाथ साफ किया
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद में ट्रैक्टर ट्राली लूटे जाने की घटना के बाद अगली ही रात में चोरों ने कार के दो पहिए, बैटरी, जैक और  अन्य सामान चुराकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी अखिलेश शर्मा अपने पुत्र के साथ कार से नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी अनुपम शुक्ला के यहां रिश्तेदारी में आ रहे थे। बुधवार की रात उनकी  कार हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धिरावां के निकट खराब होकर बंद हो गई। प्रयास करने के बाद भी कार स्टार्ट न होने पर उन्होंने इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों को मोबाइल पर दी। रिश्तेदार दूसरी कार से अपने मेहमानों को गोला लाए और कार को वहीं सड़क के किनारे खड़ी कर दिया। सुबह मिस्त्री लेकर  जब वह कार के पास पहुंचे, तब कार के दोनों अगले पहिए गायब थे। चोरों ने  खिड़की की लाक खोलकर स्टेपनी, बैटरी, जैक और कार में रखा अन्य सामान चुरा  लिया है। कार मालिक ने इसकी सूचना हैदराबाद पुलिस को दी है, लेेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें