निकटवर्ती गांव मोतीपुर में शुक्रवार सवेरे सात बजे डालचंद्र और सम्बारी के
घर में पड़े छप्परों में आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।
गांव
मोतीपुर निवासी डालचंद्र के घर में पड़े छप्पर शुक्रवार सवेरे सात बजे के
लगभग धू-धू कर जलने लगे। आग से घबराए परिवारीजनों ने वहां से भागकर किसी
तरह जान बचाई। आग लगने से डालचंद्र के घर में रखा कीमती सामान, अनाज, दो
हजार रुपये नकद और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना उसने
ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी गौतम सहित तहसील कर्मियों को दी है।