फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना खरीद को लेकर भिड़े दो माफिया, मारपीट

Fri, 12 Dec 2014 06:25 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोनों में जमकर मारपीट हुई। इससे करीब दो घंटा गन्ना तौल बंद रही। इससे गन्ना किसानों में रोष है।
विज्ञापन

गन्ना खरीद सेेंटरों पर गन्ना माफिया हावी हैं। जो कम कीमत पर किसानों का गन्ना खरीद कर खेल कर रहे हैं। शुक्रवार को शहबाजपुर गन्ना क्रय केंद्र पर गांव नवादा के हरिकेश गन्ना लेकर पहुंचे थे। गन्ना सप्लाई की किसान के पास पर्ची न होने पर गन्ना माफिया ने बोली लगानी शुरू की। एक गन्ना माफिया ने 180 रुपये प्रति क्विंटल में गन्ना तय कर लिया। इस दौरान पहुंचे एक अन्य माफिया ने गन्ना का रेट दौ सौ रुपये लगा दिया। इस पर हुए विवाद पर दोनों गन्ना माफिया में मारपीट हो गई। इससे गन्ना लेकर आए किसानों में अफरा-तफरी मच गई। भारी हंगामे के कारण गन्ना की तौल भी बंद कर दी गई। करीब दो घंटे बाद गन्ना खरीद शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें