फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Wed, 24 Jun 2015 06:40 PM IST
लखीमपुर/धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा सीएचसी अधीक्षक ने क्षेत्र के एक झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धौरहरा क्षेत्र के एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने 20 जून को सरसवा चौराहे पर एक झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ा था। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। इसके बाद तत्कालीन सीएमओ डॉ. विजय सिंह चौहान का स्थानांतरण हो गया था। प्रभारी सीएमओ डॉ.वीके साहू ने बताया कि उन्होंने जांच कराई थी। इसके बाद धौरहरा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरआर वर्मा को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को झोलाछाप डॉक्टर महिपाल के विरुद्ध मेडिकल एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें