क्षेत्र के परिषदीय स्कूल चोरों के निशाने पर हैं। शनिवार रात सदर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपराकरमचंद्र में चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कक्षों के दरवाजों की कुंडी काटकर पंखे, बर्तन, खेल का सामान, टेपरिकार्डर, अभिलेख, टाट-पट्टी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह उधर गए ग्रामीणों ने कक्षों के दरवाजे खुले देखे तो मामले की सूचना प्रधानाध्यापक को दी। थोड़ी देर में स्कूल पहुंचे शिक्षक स्टाफ ने चोरी गए सामान का आकलन करने के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की है। इससे पहले 28 नवंबर की रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय नयागांव को अपना निशाना बनाया था। प्रधानाध्यापक अयोध्या प्रसाद ने स्कूल में चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका-मुआयना तो किया है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।