क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी विजयपाल यादव का आरोप है कि वह अपने दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के ही करन, उत्तमपाल, संतोष शराब पीकर उसके दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे। उसका आरोप है कि विरोध करने पर उसको मारने के लिए पकड़ लिया और विवाद शांत कराने आए उसके पिता देवतादीन को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उनको बचाने आई बहू जयदेवी को भी उन्होंने नहीं बख्शा। लोगों के आ जाने पर सभी हमलावर भाग गए। विजयपाल ने तीनों को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी । पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराकर मामूली धारा में एनसीआर दर्जकर अपने इतिश्री कर ली है।