फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल 

Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो महिलाएं भी हुईं जख्मी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

दिवाली पर हैदराबाद थाना क्षेत्र के पांच स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर घायल हो गए। 
ग्राम दतेली में अलाय बलाय डालने की भूमि पर पटाखे दगाने को लेकर हुए विवाद में कल्लू ड्राइवर, मनोहरलाल, खुशीराम, आशीष ने एकराय होकर विपक्षी अशोक कुमार, विनोद कुमार, माया देवी, रेखा देवी पर लाठी डंडों, धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। अशोक कुमार ने चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। काजरकोरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हीरालाल, नंदराम, रंजीत, अमित ने विपक्षी कैलाश की लाठी डंडों से पिटाई कर गंभीर घायल कर दिया। कैलाश ने चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हैदराबाद गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में रामसनेही उर्फ अन्नी ने विपक्षी नन्हेलाल का सिर लाठी डंडों से फोड दिया। नन्हेलाल ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रैनखेड़ा में साइकिल न देने पर हुए विवाद में रामलोटन निवासी सहाबुद्दीनपुर ने रैनखेड़ा के रामसहाय को पीटकर घायल कर दिया। बेटी शिल्पी देवी ने रामलोटन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लक्ष्मीपुर गांव में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में सर्वेश, श्रवन, बचनलाल, सुरेश ने विपक्षी रामनिवास की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। रामनिवास ने चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोला भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें