फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से डनलप चालक की मौत

Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एक भैंसा भी मरा, दूसरा घायल 
 खुटार मार्ग पर अज्ञात वाहन ने डनलप में टक्कर मार दी, जिससे डनलप चालक की मौत हो गई। हादसे में एक भैंसा भी मर गया। जबकि दूसरा भैंसा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुआ डनलप चालक गोला चीनी मिल में गन्ना की आपूर्ति कर घर वापस लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे खुटार रोड पर हुआ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरकारगढ़ निवासी पूर्व प्रधान यूनुस खां का चचेरा भाई 42 वर्षीय रसीद खां गोला चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति कर डनलप लेकर वापस घर आ रहा था। बरमबाबा स्थान और साईंधाम मंदिर के बीच अज्ञात वाहन ने डनलप में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे डनलप क्षतिग्रस्त हो गया। डनलप चालक रसीद खां और दोनों भैंसे उछलकर रोड पर जा गिरे। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रसीद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल एक भैंसा की मौत हो गई, जबकि दूसरे भैंसा की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। हैदराबाद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरे सड़क हादसे में गोला निवासी 46 वर्षीय विनोद कुमार मिश्र और 47 वर्षीय रामसरन घायल हो गए हैं, जिन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें