हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सुहेला निवासी कलक्टर सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह अपने घर से मोहम्मदी जा रहा था। रास्ते में गांव के ही एक दबंग ने तमंचे के बल पर रास्ते में उसकी बाइक और 10 हजार की नकदी लूट ली। पीड़ित ने घटना की शिकायत अजान चौकी इंचार्ज को दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित को पुलिस ने बाइक दिलाकर इतिश्री कर ली। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई न होने और लूटी गई रकम न मिलने से परेशान होकर पीड़ित ने एसपी को दुखड़ा सुनाकर न्याय की गुहार लगाई है।