फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी के अभद्रता करने पर भड़के डाक्टर

Sat, 11 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
च‌िक‌ित्‍सक
विज्ञापन
- दफ्तर में बैठकर मामले मेें हुआ सुलह समझौता
विज्ञापन

सीएचसी में इन दिनों स्टाफ में विवाद होना आम बात होता जा रहा है। फार्मेसिस्ट और सीएचसी प्रभारी से विवाद होने के बाद शनिवार को सीएचसी प्रभारी और एक डाक्टर में विवाद हो गया। बाद में डाक्टरों ने बैठकर आपस में सुलह समझौता कर लिया। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी और फार्मेसिस्ट के बीच विवाद शांत ही हुआ था। आरोप है कि शनिवार को सीएचसी प्रभारी लालजी पासी ने किसी बात को लेकर यहां पर तैनात डाक्टर पीके रावत को कुछ कह दिया, जिससे नाराज पीके रावत और निर्मल रंजन कार्य छोड़कर अपने आवास पर चले गए। जब मरीजों को काफी भीड़ जमा हो गई तो सीएचसी प्रभारी ने दोनों डाक्टरों को अपने दफ्तर में बुलाया। उसके बाद करीब आधे घंटे तक कमरा बंद करके बातचीत कर प्रभारी ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। सीएचसी में दवा लेने आई मरीजों प्रभू, रामनाथ, सुनीता, ममता आदि ने बताया कि डाक्टरों का विवाद हुआ था। उसके बाद सभी डाक्टर 11 नंबर रूम में चले गए थे। इस दौरान मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी लालजी पासी ने बताया कि मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें