फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले का मामला मारपीट में निपटाया

Mon, 21 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर/ममरी।
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- हैदराबाद के गांव रोशननगर में बालक का काटा था गला
विज्ञापन

- लखनऊ से चल रहा इलाज, चेहरे और गर्दन पर 24 टांके लगे
- पीड़ित बालक समेत घरवालों ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
हैदराबाद पुलिस ने गांव रोशननगर में 11 वर्षीय बालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में संवेदनहीन रवैया अपनाकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है। चाकू से गला काटकर जान से मारने की कोशिश जैसे संगीन मामले को डंडे से मारपीट की साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना के आरोपियों पिता-पुत्र में से एक अभियुक्त का चालान भेजा, जो दो दिन में छूटकर बाहर आ गया। अब पीड़ित बालक और उसके परिवार वालों को फिर से धमकाया जा रहा हैै, तो थाना पुलिस आरोपियों का बचाव करने में जुटी है। इससे परेशान पीड़ित पक्ष ने एसपी दफ्तर में फरियाद लगाई है।
बता दें कि रोशननगर निवासी रजनीश कश्यप के पुत्र 11 वर्षीय अमन को 17 मार्च 2016 को गांव का ही आरोपी पुनीत बुलाकर खेत ले गया था। इसके बाद आरोपी पुनीत ने अमन की गर्दन पर चाकू से कई प्रहार कर जान से मारने की कोशिश की थी। परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल बालक को सीएचसी में दिखाया, जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। पीड़ित बालक के पिता ने बताया है कि इलाज के दौरान डाक्टर ने चेहरे और गले पर 24 टांके लगाए हैं। उधर, हैदराबाद पुलिस ने मामले में खेल करते हुए जानलेवा हमले का मामला महज धारा 323, 504 (एनसीआर) में दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पुनीत को छोड़ उसके पिता रामलखन का चालान भेजा, जो दूसरे दिन छूट गया। मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देकर पुलिस ने एनसीआर में सिर्फ धारा 324 बढ़ाई, जो साधारण हैै। पीड़ित बालक को लेकर उसका पिता रजनीश सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां एएसपी एपी सिंह के सामने पेश होकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पीड़ित ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसओ विश्वनाथ यादव ने कहा हैै कि पीड़ित ने जैसी सूचना दी थी, उसी के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित परिवार को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कराई जाएगी। - अष्टभुजा प्रताप सिंह, एएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें