नीमगांव के बसारा गांव में हुए लल्लूराम हत्याकांड के मामले में सोमवार को नामजद आरोपी समेत करीब डेढ़ सौ ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर शपथ पत्र दिए हैैं, जिसमें नामजद आरोपियों को निर्दोष बताया गया है। वहीं इस मामले में वादी पक्ष के लोगों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया गया है। एसपी अरविंद सेन ने निष्पक्ष जांच के साथ समुचित कार्रवाई की बात कही है।
बता दें कि छह फरवरी की रात को बसारा गांव निवासी लल्लूराम की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वादी ओमप्रकाश ने प्रधान संजय उर्फ टीटू समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी की मांग पर इस केस की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराई जा रही है, जिसने गांव का कई बार दौरा भी किया है। हालांकि अभी इस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं वादी द्वारा गिरफ्तारी को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। सोमवार को आरोपी के पक्ष में करीब डेढ़ सौ ग्रामीण शपथ पत्र के साथ एसपी से मिलने से पहुंचे, जिनके साथ सपा विधायक उत्कर्ष वर्मा के प्रतिनिधि अशोक वर्मा भी थे। ग्रामीणों ने शपथ पत्र के माध्यम से आरोपियों को बेकसूर बताया है।