फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ चोरियों का खुलासा

Thu, 05 Feb 2015 06:40 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के विभिन्न स्थानों पर हुई चोरियों का खुलासा अब तक नहीं हो सका है हालांकि पुलिस ने मझगईं में हुई चोरी के खुलासे का दावा किया था लेकिन वह भी विवादों के घेरे में ही रहा। फिलहाल जो भी हो लोगों में पुलिस की इस कार्यप्रणाली के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन

यहां दिसंबर 2014 से चोरियों का सिलसिला शुरू हुआ था। चौकी से थाने जाने वाली मालगोदाम रोड पर चोरों ने व्यापारी पवन अग्रवाल की दुकान की छत पर पड़ी टिन काट कर सामान चोरी कर लिया था इसको लेकर व्यापार मंडल और आम लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने तीन दिन में चोरी के खुलासे का वायदा किया था। खुलासा तो हो नहीं पाया लेकिन चोरों ने इसी माह में संपूर्णानगर रोड स्थित व्यापारी राजेश अग्रवाल की दुकान का शटर खोल लिया और मेनरोड पर ही ट्रक लगाकर करीब दस लाख रुपये का माल भर ले गए, सूचना के बाद भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई जबकि व्यापारी का एक रिश्तेदार ट्रक रोकने के प्रयास में बुरी तरह जख्मी हो गया था। इस घटना के खिलाफ जोरदार आंदोलन हुआ और नगर व्यापार मंडल ने पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर घंटो चक्काजाम और प्रदर्शन किया। एएसपी यहां आए और दस दिन में घटना के खुलासे का दावा किया लेकिन महीना बीत गया और कोई भी खुलासा नहीं हो सका। इसके  बाद चोरों ने जनवरी 2015 में शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में बृजेश बाजपेयी राजे के घर से लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। दोनों ही चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि इस बीच पुलिस ने मझगईं में हुए एक चोरी के खुलासे का दावा कर एक व्यक्ति को जेल भी भेजा लेकिन यह खुलासा विवादों के घेरे में रहा। पुलिस के अब तक चोरियों का खुलासा न कर पाने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।
वाहन चोर भी शहर में उठा चुके हैं सिर
घरों और दुकानाें में चोरियों के  साथ वाहन चोर भी सिर उठा चुके हैं। तीन माह के भीतर दर्जनाें दो पहिया वाहन चोरी हो चुके हैं। पूर्व डिप्टी सीएमओ वीके अग्रवाल की अभी हाल में बाइक चोरों ने पार चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें