फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला चौकीदार का शव 

Tue, 21 Mar 2017 10:59 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर वालों ने जताया हत्या का संदेह 
 कृष्णा टॉकीज के एक गोदाम की पहरेदारी करने वाले 60 वर्षीय प्रेम बहादुर उर्फ चीनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका टॉकीज के बाहर शव पड़ा मिला। परिवार वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

मोहल्ला द्वारिकापुर निवासी मुन्ना ने बताया कि उनके भाई प्रेमबहादुर उर्फ चीनी काफी समय से कृष्णा टॉकीज के एक गोदाम पर चौकीदारी करते हैं। मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह अपने बड़े भाई से मिलकर घर पर आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे घर आए एक कर्मचारी ने उनके भाई की तबियत खराब होने की जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा भाई का शव सड़क पर पड़ा था। उनके कपड़े मिट्टी से सने थे और मुठ्ठी बंधी हुई थी। मुट्ठी में सूखी पत्तियां भरीं हुईं थी। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके भाई की हत्या की गई है और शव को बाहर सड़क किनारे फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि मृतक के भाई मुन्ना ने हत्या की आशंका जताते हुए मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें