कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पति और सास समेत तीन लोगों को दहेज हत्या में नामजद किया है।
थाना फूलबेहड़ के गांव भुलभुलिया निवासी वीरबहादुर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री विमला देवी की चार वर्ष पूर्व शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकारिमपुर निवासी नन्हें उर्फ जसवंत के साथ की थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की शाम उन्हें सूचना मिली की ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी है, जिस पर वह वहां पहुंचे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति नन्हें, सास और रिश्तेदार विनोद के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।