रेहरिया चौकी क्षेत्र के गांव दुल्हापुर निवासी संजय की शराब के साथ जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई।
मृतक की पत्नी बिद्रा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति नशे की गोलियां खाने के आदी थे। नशे की हालत में ही शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर पता चला, जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।