शहर में ओवरब्रिज के नीचे बुधवार की शाम 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव
बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि अधेड़ पिछले कई दिनों से ओवरब्रिज के आसपास
ही लोगों से भीख मांगते देखा गया था।
गोला गोकर्णनाथ। नगर की रेलवे
स्टेशन के बुकिंग हाल में टिकट विंडो के पास लगभग 75 वर्षीय एक वृद्ध मृत
मिला है। जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि उनको स्टेशन
अधीक्षक की तरफ से मेमो मिला था। शव को जीआरपी चौकी पर रखकर पहचान कराने का
काफी प्रयास किया गया। दोपहर को मृतक की पहचान हैदराबाद थाना क्षेत्र के
गांव घुग्घुलपुर निवासी कालिका के रूप में हुई।