धौरहरा से हसनपुर कटौली जा रही सवारियोें से भरी प्राइवेट बस राहगीर को
बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आकर राहगीर
सहित 15 लोग जख्मी हो गए।
धौरहरा से हसनपुर कटौली जा रही प्राइवेट बस
बिरसिंहपुर के राहगीर अनीस (18) को बचाने के चक्कर में खाई में पलट गई। बस
की चपेट में आए राहगीर अनीस (18) और बस में सवार अर्जुन प्रसाद (30), जैतुन
(45) ककरहा और कलावती (50) निवासी मुखलिसपुर, सरोज (22), मनोज (25) निवासी
झबरा थाना ईसानगर सहित 15 लोग जख्मी हो गए। अन्य घायलों के नाम नहीं मिल
सके है, क्योंकि उनकी ईसानगर सीएचसी से छुट्टी कर दी गई थी। अन्य घायलों को
जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।