फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 22 Jan 2016 10:03 PM IST
लखीमपुर/ सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र में शुक्रवार को देरशाम डीसीएम की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल गया। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे एक अन्य किशोर को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

थाना और कस्बा नीमगांव निवासी 32 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ रिंकू शुक्रवार को बाइक से गांव के ही 15 वर्षीय अमन के साथ लखीमपुर आया था। शाम को वह लौट रहा था एलआरपी रोड पर सिंह ढाबा के पास एक डीसीएम की चपेट में आ गया। जिससे अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठे अमन को भी चोटें आई हैं। जानकारी मिलने पर एलआरपी चौकी पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें