फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल उजाड़ने से मना किया तो फायर झोंका

Thu, 08 Jan 2015 06:00 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते दो युवकों ने खेत में लगी केले की फसल काट दी। खेत मालिक ने मना किया तो उस पर युवकों ने फायर झोंक दिया। खेत मालिक ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। पीड़ित किसान ने निघासन कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव खरवहिया नंबर दो निवासी विक्रम सिंह मौर्य पेशे से वकील हैं। गांव के उत्तर दिशा में करीब आठ एकड़ जमीन है। इसमें गन्ना, गेहूं, लाही और केले की फसल लगी है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि पड़ोसी गांव चचरा निवासी एक व्यक्ति विक्रम सिंह के खेत से लाही काटकर जानवरों को खिला रहा था। खेत की रखवाली कर रहे लालादास गौतम ने विरोध किया तो उस व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी।
सूचना पाकर विक्रम सिंह भी खेत पर पहुंचे तो लाही काटने वाले ने खुशामद करनी शुरू कर दी और दोबारा चोरी से फसल न काटने का वादा किया। चोरी करते पकड़े जाने से आरोपी व्यक्ति रंजिश मानने लगा। छह जनवरी को शाम करीब छह बजे लालादास के साथ विक्रम सिंह खेत देखने गए। वहां पर खेत में दो व्यक्ति खेत में लगे केले के पेड़ों को काट रहा था। विरोध करने पर लालादास और विक्रम पर फायर झोंक दिया। विक्रम ने बताया कि इन लोगों ने करीब 100 पेड़ काटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें