फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध युवक को घर से उठाया

Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज।
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमीन हत्याकांड 
विज्ञापन

खुलासे को अंधेरे में हाथपैर चला रही पुलिस
अमीन अशोक श्रीवास्तव मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के हाथ भले ही अब तक कोई ठोस क्लू न लगे हों, पर उसकी जांच मे तेजी जरूर देखने को मिल रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार रात महेवागंज कस्बे से एक युवक को घर दबोच लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन

बताते चलें कि थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में 21 जुलाई को अमीन अशोक श्रीवास्तव की बाइक सवार पांच बदमाशों ने तेतारपुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे उनका मोबाइल, रिवाल्वर और चेन भी लूट ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए एएसपी के  नेतृत्व में कई टीमें लगी हुई हैं। एसपी अखिलेश चौरसिया ने क्राइम ब्रांच को भी लगा रखा है। शनिवार की रात फूलबेहड़ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रात कस्बे से एक युवक को पकड़ा है। उससे थाने मे कई घंटे पूछताछ करने के बाद उसे सदर क्षेत्र में पुलिस ले गई है। एसओ आनंद शाही ने बताया कि युवक को पकड़ा नहीं गया है, बल्कि उसे पूछताछ के लिए लाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें