फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दंपति को पीटा, महिला गंभीर

Sun, 20 Sep 2015 11:21 PM IST
खीरी टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के गांव सरखनपुर में मामूली विवाद के बाद दंपति की उसके भाई और भतीजों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला 40 वर्षीय फूलमती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ,
विज्ञापन

महिला के पति प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर बड़े भाई अशोक के घर से किसी ने पानी फेंका,  जो कढ़ाई में गिरा था, जिसे लेकर उसकी पत्नी फूलमती ने शिकायत की थी। इसके बाद प्रमोद को उसके बड़े भाई अशोक ने मारने की धमकी दी। शाम को अशोक ने अपने पुत्र अंकित आदि के साथ मिलकर फूलमती और प्रमोद की डंडे और लात-घूंसों से पिटाई कर घायल कर दिया। एसओ महेंद्र सचान मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।
फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला हाथीपुर हरिजन बस्ती निवासी 59 वर्षीय रामविलास ने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। अभी कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें