फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में भी पूरी नहीं हो सकी रेप पीड़िता की मेडिकल जांच 

Tue, 05 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजुआ क्षेत्र में मानसिक मंदित किशोरी से रेप का मामला
विज्ञापन

पुलिस अभी आरोपी को ट्रेस नहीं कर पाई
भीरा थाना की बिजुआ चौकी क्षेत्र के एक गांव की मानसिक मंदित किशोरी के साथ खेत में हुए रेप के मामले में तीन दिन बाद भी पीड़िता की मेडिकल जांच पूरी नहीं हो सकी है। पीड़िता की हालत गंभीर होने के चलते उसका महिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रविवार से मंगलवार तक अभी पुलिस के हाथ कोई क्लू नहीं लगा है और न ही आरोपी को ट्रेस किया जा सका है। 
विज्ञापन

बिजुआ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी मानसिक मंदित 15 वर्षीय किशोरी रविवार को खेत गई थी, जहां उसके साथ रेप की घटना हुई थी। घटना के बाद किशोरी को जिला महिला अस्पताल लाया गया, जहां पर भी उसके साथ बेरहमी की गई। पुरुष सिपाही समेत दो लोग गाड़ी से उतारने के बाद बगैर स्ट्रेचर के किशोरी को घसीटकर बेड तक ले गए थे। मेडिकल के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी को पीलिया से पीड़ित पाया, जिससे उसकी हालत ब्लड चढ़ाने के लायक नहीं थी। हालांकि डॉक्टरों ने ब्लड चढ़ाकर उसकी हालत में सुधार का प्रयास किया, जो तीसरे दिन भी जारी रहा। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि महिला अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा है। अभी तक मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। अज्ञात आरोपी के बारे में किशोरी से अभी पूछताछ की जा रही है। उधर, सीएमएस डॉ मीरा वर्मा ने बताया कि किशोरी का इलाज किया जा रहा हैै। मेडिकल में अभी एक्सरे नहीं कराया जा सका है, क्योंकि उसकी हालत नाजुक थी। बुधवार को एक्सरे होने के बाद मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को भेज दी जाएगी। भीरा एसओ बृजराज यादव ने बताया कि मामले में अभी परिवार वाले किशोरी का इलाज कराने के लिए लखीमपुर में हैं। अज्ञात आरोपी के बारे में जांच की जा रही है, जिसे जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें