फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस के नाम पर बैंक प्रबंधक से ठगी

Mon, 29 Dec 2014 05:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक श्रीराम भार्गव से एक इंश्योरेंस कंपनी के बोनस देने के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सोमवार को बैंक प्रबंधक ने एसपी से पूरे मामले की शिकायत की। एसपी ने जांच के  लिए मामले को साइबर सेल में भेज दिया है।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक का बिजनेस करने के लिए एक इश्योरेंस कंपनी से टाइअप हुआ था। जिसमें बैंक प्रबंधक ने अपना इंश्योरेंस कराने के लिए 2008 में 18 हजार रुपये दिए। जुलाई 2012 में फोन आने पर 22 हजार रुपये जमा किए। जिसके बाद उन्हें 74 हजार रुपये बोनस देने की बात कही गई। इसी तरह बीमा कराने के नाम पर 25 हजार की पहली और 32,200 रुपये की डीडी भेजी। इंश्योरेस कंपनी के मुताबिक 35 दिन बाद दोनों पॉलिसी का भुगतान मिल जाना चाहिए था लेकिन पैसा जमा कराने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। बैंक प्रबंधक श्रीराम भार्गव ने कई बार इंश्योरेंस कंपनी के टोल फ्री नंबर पर बात करने का प्रयास किया लेकिन कोई ठोस बात नहीं हो पाई। इसके बाद भी कंपनी की ओर से बराबर फोन किया जा रहा है। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन के लिए मामला साइबर सेल के  सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें