फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से आ रहा चार ट्रॉली गन्ना पकड़ा

Sun, 01 Feb 2015 07:22 PM IST
महंगापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर मिर्चिया गांव के पास नेपाल से चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा लाया जा रहा गन्ना बरामद किया है। इसमें एसएसबी ने एक व्यक्ति को भी पकड़ा है और बरामद माल का ट्रैक्टर-ट्रॉलियाें समेत सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसबी 39वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 196 मिर्चिया गांव के पास कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से नेपाल की ओर से गन्ना लाते दिखाई दिए। वहां तैनात जवानों ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो वह ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर भागने लगे। यह देख जवानाें ने पीछा किया और एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से करीब एक सौ कुंतल गन्ना बरामद किया है। उनके मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नवप्रीत बताया है और वह गन्ना नेपाल से लाकर यहां बेचने जा रहे थे। बरामद माल का मय ट्रैक्टर-ट्रॉली सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें