फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग आ रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 May 2015 07:51 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान से कोचिंग पढ़ने लखीमपुर आई स्नातक की एक छात्रा लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर छेड़खानी की शिकार हो गई। छात्रा की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जीआरपी एसओ चेतराम ने बताया कि फरधान क्षेत्र की रहने वाली यह छात्रा रोज ट्रेन से फरधान से शहर में कोचिंग पढ़ने आती है। आरोपी युवक भी उसी क्षेत्र का रहने वाला है। छात्रा का आरोप है कि युवक रोज उसका पीछा करता है। शनिवार को भी युवक छात्रा के पीछे-पीछे ट्रेन से यहां पहुंचा था और उसने रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की टंकी के पास छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि युवक छात्रा को अपने साथ ले जाने के लिए घसीटने लगा। हालांकि बाद में किसी तरह छात्रा वहां से बचकर जीआरपी थाने पहुंची और एसओ चेतराम को घटना के बारे में बताया। छात्रा की शिकायत पर जीआरपी ने उसे स्टेशन के पास से ही दबोच लिया। एसओ ने बताया कि युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। यहां गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन इन दिनों मनचलों का अड्डा बनता जा रहा है और छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें