फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन की हत्या के विरोध में हड़ताल 

Fri, 22 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हत्यारों की गिरफ्तारी और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग 
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर 25 जुलाई से दी आंदोलन की चेतावनी
संग्रह अमीन अशोक कुमार श्रीवास्तव की हत्या से गुस्साए संग्रह अमीनों ने शुक्रवार को पूरी तरह कामकाज ठप रखा। राजस्व संग्रह अमीन संघ ने तहसील में आपात बैठक कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उनका कहना था कि संग्रह अमीन की हत्या की न्यायिक जांच कराई जाए और मृतक के परिवार को 50 लाख रुपया का मुआवजा दिलाया जाए। संग्रह अमीन की हत्या के विरोध में शुक्रवार को पूरी तहसील में तालाबंदी रही। 
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की आपातकालीन बैठक तहसील लखीमपुर के सभाकक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। बैठक में मांग की गई कि संग्रह अमीन अशोक कुमार श्रीवास्तव के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। हत्या की न्यायिक जांच कराई जाए ताकि हत्यारों का सही पता चल सके। मृतक संग्रह अमीन अशोक श्रीवास्तव के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। 
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीनों ने मांग की कि सभी संग्रह अमीनों/ संग्रह अनुसेवकों को तत्काल प्रभाव से शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराए जाएं। सभी संग्रह अमीनों को तत्काल संग्रह अनुसेवक उपलब्ध कराए जाएं। जो संग्रह अनुसेवक संग्रह कार्य के अलावा दूसरे कामों से संबद्ध हैं उन्हें वसूली हित में तत्काल संग्रह अमीनों के साथ भेजा जाए। 
संग्रह अमीनों ने चेतावनी दी कि इन मांगों पर तत्काल विचार किया जाए अन्यथा 25 जुलाई से सभी संग्रह अमीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। संग्रह अमीनों ने शुक्रवार को भी पूरी तरह हड़ताल रखी। इसके चलते तहसील में पूरी तरह तालाबंदी रही। तहसील में दूर-दूर से आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। राजस्व वादों की सुनवाई भी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

बैठक में जिला मंत्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष राजीव मिश्र, मंत्री अजय मिश्रा, अमीन संघ के सभी तहसील अध्यक्ष बलराम सिंह, अरुणेश मिश्र, सर्वेश त्रिवेदी, रमेश सिंह, अशोक वर्मा, हरीनाथ, ओम प्रकाश समेत बड़ी संख्या में संग्रह अमीन मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें