क्षेत्र के ग्राम बबौना निवासी हरिओम सिंह का 18 वर्षीय पुत्र रमन विक्रम सिंह सोमवार को घर से कोचिंग गया था। लेकिन घर नहीं लौटा। जिससे परेशान परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
परिवारीजनों के मुताबिक रमन घर से सुबह 10 बजे के मितौली कोचिंग पढ़ने गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कोचिंग से पता किया गया तो टीचरों ने बताया कि वह दिन में ढाई बजे के करीब वह यहां से चला गया था। रमन के दोस्तों और रिश्तेदारी में जानकारी करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। रमन का मोबाइल भी स्विच जा रहा है।