फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को गोली मारी

Tue, 27 Oct 2015 10:46 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव परागी पुरवा में एक महिला और उसकी बेटी को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। ग्रामीणों ने आरोपी अवधेश की घेराबंदी करके पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।  पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन

गांव परागी पुरवा निवासी अवधेश की पत्नी लीलावती (28) अपनी आठ वर्षीय पुत्री माही को मंगलवार की दोपहर घर के बाहर लगे नल के पास नहला रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति हाथ में तमंचा लेकर आया और उसे ललकारते हुए लीलावती पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। लीलावती  ने  अपने बचाव में हाथ में पड़ोस में पड़ी ईंट उठा ली। गोली लीलावती के हाथ को छूती हुई उसकी बेटी माही के हाथ में लगकर निकल गई। गोली के कुछ छर्रे लीलावती के सीने पर भी लगे। गोली की आवाज और शोर सुनकर वहां पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों को आता हुआ देखकर आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मौके से पुुलिस ने एक तमंचा दो कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह महमूदाबाद के गांव खांभी का रहने वाला है। लीलावती उसकी पत्नी है। उसके दो बेटियां हैं। छोटी बेटी माही को लेकर वह एक साल पहले भाग आई थी। उधर लीलावती ने बताया कि एक साल पहले संबंध विच्छेद हो गए थे। परागी पुरवा निवासी अवधेश महमूदाबाद मोबाइल टॉवर पर काम करता था। प्रभारी एसओ मुसाफिर प्रसाद ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा जा रहा है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें