फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएम पर मुकदमा दर्ज कराने की सीएमओ से मांगी अनुमति

Wed, 03 Aug 2016 09:56 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला नगरीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने एनआरएचएम के जिला प्रोग्राम मैनेजर (डीपीएम) पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है और मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

गोला नगरीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.गणेश कुमार का कहना है कि मंगलवार को डीपीएम ने केंद्र पर आकर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका सत्यापित की है, जो इनके अधिकार में नहीं है। वह एक संविदा कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि इस मामले में फोन पर डीपीएम से बात की तो उन्होंने अभद्रता की। उधर, डीपीएम मनीष कुमार का कहना है कि गोला के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। प्रभारी डॉ. गणेश कुुमार अनुपस्थित मिले और तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं थीं। संविदा कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर किए थे। डीपीएम ने बताया कि गोला से निकलने के कुछ ही देर ही बाद डॉ.गणेश कुमार ने ही फोन पर अनावश्यक सवाल किए थे। डॉ. गणेश कुमार जो आरोप लगा रहे हैं वह गलत हैं। उधर, इस बाबत सीएमओ डॉ. जावेद अहमद का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें