फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सीएम की आपत्तिजनक तस्वीर

Sat, 10 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी/महेवागंज ।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिखी अभद्र टिप्पणी, ग्रुप एडमिन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

थाना व कसबा फूलबेहड़ में एक युवक ने मुख्यमंत्री पर भद्दे कमेंट्स कर एक अश्लील चित्र व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। इससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। हरकत में आई पुलिस ने ग्रुप एडिमन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन

थाना व कस्बा फूलबेहड़ निवासी मुकेश ने बताया कि उसने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा है। उसने बताया कि शुक्रवार को कसबे के ही जीशान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो अभद्र टिप्पणी के साथ ग्रुप में वायरल कर दी। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने मामले की तुरंत जानकारी इंस्पेक्टर अलोक सिंह को दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने रात में ही आरोपी जीशान को दबोच लिया। पुलिस ने ग्रुप एडिमन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 295 और 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को आरोपी जीशान का चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें