फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च की जमीन पर कब्जे की साजिश

Thu, 18 Feb 2016 06:48 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला काशीनगर में चर्च की जमीन पर कब्जा करने की साजिश के  एक मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असेंबली आफ गॉर्ड चर्चराज लखनऊ निवासी पी मथाई, सुपरिटेंडेंट नार्दन रीजन ने बताया कि उनके अधिकार क्षेत्र उप्र और उत्तराखंड है। उनके मुताबिक लखीमपुर खीरी के काशीनगर मोहल्ले में स्थित चर्च की जमीन पर कब्जा करने की साजिश को लेकर राबर्ट जयराज जो असेंबली आफ गॉर्ड नार्थ इंडिया के जनरल सुपरिटेंडेंट हैं, उन्होंने काशीनगर निवासी सिल्वेस्टर मिलबर्ट को संस्था के विपरीत कार्य करने के कारण  दिए गए अधिकार को निरस्त कर दिया है। इस बाबत सिल्वेस्टर को संस्था द्वारा सूचित भी कर दिया गया है। चूंकि सिल्वेस्टर की नीयत चर्च की जमीन पर खराब हो गई थी, इसलिए उन्होंने 30 दिसंबर 2015 को कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उक्त जमीन को पतरस छाबील निवासी ग्राम और पोस्ट बड़ी सर्दी, तहसील कच्ची बाड़ा, जिला अलीराजपुर, मध्य प्रदेश को 21 वर्ष 11 माह के लिए छह हजार रुपये मासिक किराए पर लीज पर दे दिया। पता चला है कि दोनों मिलकर उक्त जमीन पर निर्माण कराने जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें