फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने धमकाया तो मांगा प्रमुख सचिव से न्याय

Wed, 24 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पसगंवा थाना क्षेत्र का है मामला, 16 मई को धमकाने का आरोप
विज्ञापन

उचौलिया क्षेत्र निवासी एक पीड़ित युवक ने बुधवार को प्रमुख सचिव को ज्ञापन भेजकर चौकी प्रभारी पर एक मामले में सुलह न करने पर जेल भेज देने और चौकी पर बुलाकर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने बताया कि इस मामले की सूचना थाने सहित एसपी कार्यालय पर दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पसगवां थाना क्षेत्र के गांव रामपुर ग्रंट निवासी सितेंद्र ली पुत्र फ्लोरियस ली ने प्रमुख सचिव को भेजे गए पत्र में लिखा है कि एक मामले को लेकर चौकी के दो सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उसने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी उचौलिया सुलह का दबाव बना रहे हैं। सतेंद्र ने बताया कि चौकी प्रभारी ने 16 मई को चौकी पर बुलाया। आरोप लगाया कि सुलह करने के लिए कहने लगे, लेकिन जब मना किया तो अभ्रदता करते हुए जेब में रखे रुपये छीन लिए और सुलह न करने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने लगे। सतेंद्र का कहना है अब पुलिस के कोई कार्रवाई न किए जाने पर प्रमुख सचिव को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें